फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सर्राफ से लूट में एक बदमाश गिरफ्तार, दो साथी बदमाश फरार-Dehat

सर्राफ से लूट में एक बदमाश गिरफ्तार, दो साथी बदमाश फरार-Dehat

Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
सर्राफ से लूट में एक बदमाश गिरफ्तार, दो साथी बदमाश फरार-Dehat
लूट के दौरान नकाब खुलने से पकड़ा गया लुटेरा, गया जेल
विज्ञापन


सब हेड :

बदमाश ने 700 ग्राम चांदी और छह हजार नगदी बरामद
क्रासर

पहले कई दिन तक की रेकी, उसके बाद दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/बिलारी। मैनाठेर क्षेत्र में सोमवार शाम सर्राफ याकूब से हुई लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी नाजिम को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है। वारदात के दौरान चेहर पर लिपटा नकाब खुलने से बदमाश की पहचान सर्राफ द्वारा कर लिए जाने के कारण पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सात सौ ग्राम चांदी के जेवर, साढे़ चार हजार रुपये, एक तमंचा बरामद किया है। लूट का ज्यादातर माल लेकर नाजिम के दो साथी फरार हैं।
सीओ महेश कुमार ने बताया कि नाजिम लालपुर हमीर गांव का रहने वाला है। उसने अपने दो साथियों के साथ गांव में ही दुकान करने वाले सर्राफ याकूब निवासी रतनपुर कलां गांव को लूटने के लिए एक सप्ताह से रेकी की थी। वह तीनाें सोमवार को भी वारदात से दो घंटे पहले ही घटनास्थल पर जाकर छिप गए थे। सर्राफ के आने पर वारदात कर मौके से तीनाें बदमाश भाग गए थे। सीओ ने बताया कि वारदात के दौरान नाजिम का नकाब खुल गया था, इस वजह से उसे सर्राफ याकूब ने पहचान लिया था। सर्राफ ने पूछताछ में नाजिम के बारे में जानकारी दी तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पाकबड़ा क्षेत्र में हुई एक लूट की घटना से संबंधित डेढ़ हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि फरार आरोपी मुशाहिद और नसीम की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


नाजिम के कहने पर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को बताया लुटेरा
- ट्र्रांसपोटर के लूट में शामिल होने से फोटो देख याकूब ने किया इंकार
- ट्रांसपोर्टर ने बेईमानी करने पर नाजिम को नौकरी से निकाल दिया था
मुरादाबाद। नाजिम को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया था, उसने पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया। उसने दावा किया कि वारदात के वक्त वह घटनास्थल पर नहीं था, हालांकि पुलिस ने जब उसके बयानों को क्रॉस चेक किया और लोकेशन खंगाली तो आरोपी के झूठ की पोल खुल गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से उसके दो अन्य साथियाें के बारे में पूछताछ की तो वह पुलिस को फर्जी नाम बताकर चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ लूट की वारदात गांव में ही रहने वाले ट्रांसपोर्टर मुशाहिद और उसके दोस्त नसीम ने की है। पुलिस ने नाजिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुशाहिद और नसीम को फरार बताया है। हालांकि मुशाहिद के बारे में जानकारी करने पर पुलिस को पता चला कि वह ट्रांसपोर्टर है। नाजिम पूर्व में उसके यहां पर ड्राइवर की नौकरी करता था। बेईमानी के आरोप में दो माह पहले उसे मुशाहिद ने नौकरी से निकाल दिया था।

यह खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुशाहिद का फोटो याकूब को दिखाया तो उसने बताया कि वारदात के वक्त सिर्फ नाजिम ने नकाब पहना हुआ था। अन्य दो लुटेरों के चेहरे खुले थे, उन दो लुटेरों में मुशाहिद नहीं था। सीओ बिलारी महेश कुमार का कहना है कि मुशाहिद को नाजिम ने रंजिशन लूट में फंसाया है। उसने लूट की वारदात नहीं की है। अन्य दोनों लुटेरों के बारे में जानकारी की जा रही है, जल्द ही नाजिम को पूछताछ के लिए रिमांड पर भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed