फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गंगा में नहाते समय तीन डूबे, एक की मौत, दो लापता

गंगा में नहाते समय तीन डूबे, एक की मौत, दो लापता

Mon, 05 Jun 2017 02:39 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय तीन डूबे, एक की मौत, दो लापता
गंगा में नहाते समय तीन डूबे, एक की मौत, दो लापता
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा में था गंगा दशहरा मेला
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव लठीरा में आयोजित गंगा दशहरा मेला में नहाते वक्त तीन युवक डूब गए। गोताखोरों की मदद से एक का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि दो युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गंगा पार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लठीरा में भी गंगा दशहरा पर मेले का आयोजन किया जाता है। आसपास के गांव के हजारों श्रद्धालु गंगा आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस दौरान रविवार दोपहर दो बजे गंगा में नहाते समय तीन युवक डूब गए। शोर शराबा सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की सहायता से शाम करीब पांच बजे उन्नीस वर्षीय रिशू निवासी गढ़मुक्तेश्वर बड़ा मोहल्ला का शव बाहर निकाल लिया गया। जबकि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र गांव सादुल्लापुर निवासी तीस वर्षीय इंद्रपाल व गढ़मुक्तेश्वर के उन्नीस वर्षीय प्रवीन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। देर शाम तक गोताखोर डूबे युवकों की तलाश करते रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि डूबे युवकों को तलाश किया गया था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed