फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रतिबंधित पालीथिन की थैलियां बरामद कीं

प्रतिबंधित पालीथिन की थैलियां बरामद कीं

Fri, 28 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित पालीथिन की थैलियां बरामद कीं
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर पालीथिन की थैलियों से लदा टेंपो पकड़ लिया। इसमें लदीं 25 क्विंटल से ज्यादा थैलियों को जब्त कर आरोपी कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है।

शासन ने 50 माइक्रोन से कम की पालीथिन थैलियों पर प्रतिबंध लगाया है। उसके बाद से शहर में इनका प्रयोग, भंडारण, ट्रांसपोर्टेशन सभी कुछ प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित पालीथिन और थर्मोकाल के सामान की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। टीम ने पिछले सप्ताह सपा नेता के गोदाम से बड़ा भंडार पकड़ा था। बृहस्पतिवार को लाजपतनगर में पालीथिन की प्रतिबंधित थैलियों से लदा टैंपो पकड़ लिया। टैंपो पकड़ने वाली टीम के प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के टैंपो में लादकर ये थैलियां लाई गई थीं। नगर निगम के माल गोदाम पर ले जाकर इनको जब्त कर लिया गया। कुल 2525 किलो पालीथिन जब्त की गईं हैं। इस मामले में आरोपी ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार को नोटिस जारी किया गया है। टीम में राजवीर सिंह, मंगल सिंह और राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed