फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रवृति मामले में रामपुर में जेडी ने की जांच

छात्रवृति मामले में रामपुर में जेडी ने की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति मामले में रामपुर में जेडी ने की जांच
मुरादाबाद। अल्पसंख्यक विभाग में छात्रवृत्ति मामले में अधिकारी अब रामपुर से रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसी के आधार पर खातों पर लगी धन निकासी रोक को भी हटवाया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि रामपुर में संयुक्त निदेशक ने जांच की है। आख्या मिलने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले अल्पसंख्यक विभाग में बैंक ऑफ बड़ौदा की अमरोहा गेट शाखा में 1740 खातों छात्रवृत्ति भेजने का मामला सामने आया था। इसमें 1391 खाते रामपुर से अग्रसारित पाए गए थे। जांच के दौरान यह छात्रवृत्ति कई श्रेणियों में पाई गई थी, जबकि इसे दस हजार सात सौ और नौ हजार तीन सौ के हिसाब से आना था। आनन-फानन में बैंक ने धन निकासी पर रोक लगा दी थी। अधिकारियों ने मामले की तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट जारी करने की बात कही थी। एक-एक दिन कर निर्धारित किया गया समय निकल गया, लेकिन जांच रिपोर्ट नहीं मिली। इसके कारण खातों पर एटीएम और नेट बैंकिंग से रुपयों के लेनदेन पर रोक लगी हुई है। अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट नहीं मिली तो सोमवार को खाते बिना गड़बड़ी का आधार लगाकर फ्री कर दिए जाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही ने बताया कि रामपुर में लखनऊ की टीम, जिसमें संयुक्त निदेशक भी थे, उन्होंने जांच की है। उन्होंने संस्थाओं से उनके रिकॉर्ड मांगे हैं। साथ ही आयकर विभाग ने भी रामपुर से ही रिपोर्ट मांगी है। मुरादाबाद में उन्होंने अपने खातों की जांच कर ली है। ज्यादातर सही हैं। हालांकि उन्होंने खातों पर रोक नहीं लगवाई है, लेकिन इसे हटवाने के लिए पत्र भेज देंगी। वहीं, रामपुर के खातों की रोक हटवाने के लिए रिपोर्ट देखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed