फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   थाने में घंटों हंगामा, बेबस नजर आई पुलिस

थाने में घंटों हंगामा, बेबस नजर आई पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
थाने में घंटों हंगामा, बेबस नजर आई पुलिस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में गुरुवार दोपहर भाजपा नेताओं के बीच कई घंटे तक हंगामा किया। छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा नेता समझौता कराने गए थे, लेकिन घंटों की पंचायत के बाद भी समझौता नहीं हो पाया। थाने में हंगामा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर, दरोगा और सिपाही इन्हें शांत कराने का साहस भी नहीं जुटा पाए।

रामगंगा विहार में बुधवार को छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और दोनों पक्षों को पकड़कर चौकी ले गई थी। दोनों पक्षों से ही भाजपा नेता सिफारिश में जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया। गुरुवार दोपहर फिर से इस मामले को लेकर दोनों पक्ष सिविल लाइंस थाने में जुट गए। थाने में घंटों पंचायत चली। लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। थाने में इतना हंगामा चल रहा था कि यहां आने वाले अन्य फरियादों भी परेशान हो रहे थे। लेकिन पुलिस इन लोगों को शांत करने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। लेकिन बाद में दोनों पक्ष शांत हो गए। लेकिन बिना समझौता कराए ही वापस लौट गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों ही पक्ष मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं है। दोनों पक्ष समझौता करने के प्रयास में जुटे हैं। तहरीर आएंगी तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed