फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती को भगाने के आरोपी का पिता गिरफ्तार

युवती को भगाने के आरोपी का पिता गिरफ्तार

Sat, 04 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
युवती को भगाने के आरोपी का पिता गिरफ्तार
भोजपुर(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव से युवती को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के पिता दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी को दबिश दे रही है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण अभी भी गांव में तनाव बरकरार है।
सिरसवां गौड़ गांव से युवती को दूसरे समुदाय का युवक शहजाद 30 जुलाई को भगाकर ले गया था। युवती अपने घर से 50 हजार रुपये की नकदी और सोने चांदी के जेवर भी ले गई थी। युवती के पिता ने आरोपी शहजाद समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सोमवार से पुलिस युवती की बरामदगी में लगी है। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता दूल्हा को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसे पहले से जानकारी थी कि उसका बेटा गांव से दूसरे समुदाय की एक युवती को भगाकर ले जा रहा है। युवती को भगाने में भी उसने अपने बेटे का सहयोग किया था। आरोपी के पिता दूल्हा की भी भूमिका सामने आई है। शुक्रवार शाम पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। युवती की बरामदगी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन


सिरसवां गौड़ में पांच दिन से अंधेरा
मुरादाबाद। सिरसवां गौड़ में पिछले पांच दिन से अंधेरा छाया हुआ है। जबकि गांव में तनाव की स्थिति बनी र्हुई है। सुरक्षा में लगी पुलिस अंधेरे में ही गश्त करने को मजबूर हैं। पांच दिन पहले बारिश में बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए थे। जिससे लाइन टूट गई थी। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। तब से गांव में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली घर में भी किसी जानकारी दी। लेकिन लाइन नहीं सुधारी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed