फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नगर निगम की टीम को घेरा, हाथापाई की नौबत

नगर निगम की टीम को घेरा, हाथापाई की नौबत

Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की टीम को घेरा, हाथापाई की नौबत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम ने गुरुवार को शहर में कई इलाकों से सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाया। सिविल लाइन, एकता द्वार में फड़ एवं ठेली तोड़ने और सामान जब्त करने पर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। भारी विरोध के बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। टीम ने अभियान में आधा दर्जन ठेलियां तोड़ी और 50 से अधिक ठेलियों को हटाया।
शहर की अधिकांश सड़कों पर अतिक्रमण है। फड़ एवं ठेली पर सब्जी, फल और अन्य सामान बेचने वाले जगह-जगह खड़े होते हैं। कई जगहों पर लोगों ने सड़क किनारे टिन शेड डाल दिए हैं तो कई जगहों पर गन्ने के जूस और दूसरे फास्ट फूड के स्टॉल लगते हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे से नगर निगम के कर अधीक्षक अवधेश कुमार, श्याम विहारी शर्मा और लला बाबू द्रविड के नेतृत्व में अतिक्रमण हटने का अभियान चला। टीम ने जैन मंदिर से गुरहट्टी तक, कंपनी बाग के अंदर, सिविल लाइन, पीलीकोठी चौराहा, डीएम आवास के आसपास से अवैध तरीके से लगने वाली फड़ एवं ठेलियों को हटाया। एक दर्जन ठेली वालों का सामान जब्त किया और छह ठेलियों को जेसीबी से तोड़ दिया।
विज्ञापन

टीम को देख फड़ एवं ठेली वालों में भगदड़ मच गई। टीम के पहुंचते ही अधिकांश फड़ एवं ठेली वाले सामान लेकर भाग खड़े। दोपहर करीब एक बजे एकता विहार पहुंचने पर टीम को फड़ एवं ठेली वालों ने घेर लिया। सामान जब्त करने एवं ठेलियां तोड़ने का जबर्दस्त विरोध हुआ। नोकझोंक बढ़ने पर हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। काफी हंगामे के बाद टीम को आधी अधूरी कार्रवाई के बाद वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अलग अलग टीमें बना दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed