{"_id":"5b15a3284f1c1bb16e8b6401","slug":"131528144680-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ले जाने आए थे.. जाना पड़ गया थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन ले जाने आए थे.. जाना पड़ गया थाने
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
45 हजार रुपये में अपनी ही पत्नी की शादी तय करने का आरोप एक युवक पर है। सोमवार को युवती को शादी के लिए दूल्हे पक्ष के लोग अपने साथ रोडवेज बस में अमरोहा ले जाने लगे तो उसने पाकबड़ा में हाईवे पर सीओ ट्रैफिक की जीप देख शोर मचा दिया। हाईवे पर सीओ ने बस रुकवाकर दोनों पक्षों को पाकबड़ा थाने भेज दिया है।
अमरोहा के हसनपुर में रहने वाले 27 वर्षीय किसान की शादी नहीं हो रही थी। उसे कुछ दिन पहले मुरादाबाद का एक युवक मिला और उसने शादी कराने का झांसा दिया। किसान को बताया कि कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाला एक गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी करना चाहता है, आर्थिक तंगी की वजह से वह शादी नहीं कर पा रहा है। शादी के लिए किसान से 50 हजार रुपये की मांग की गई। दुल्हन देखने के लिए किसान अपने परिजनों के साथ मुरादाबाद पहुंचा तो 45 हजार रुपये में रिश्ता तय कर दिया गया। वर पक्ष की ओर से सोमवार शाम को 40 हजार रुपये दे दिए गए। बाकी के पांच हजार रुपये मंगलवार को फेरे के समय देने का वादा कर दिया। उसी के बाद युवती को दूल्हे पक्ष के लोग रोडवेज बस में अपने साथ अमरोहा ले जाने लगे। रोडवेज बस में सवार युवती ने पाकबड़ा में सीओ ट्रैफिक की कार खड़ी देखी तो शोर मचा दिया। युवती की आवाज सुनकर सीओ ने जीप दौड़वाई और थोड़ी दूर पर बस को रुकवा लिया। उसी समय युवती से पूछताछ की गई तब उसने आरोप लगाया कि जबरन अमरोहा में शादी के लिए ले जाया जा रहा है। युवती और दूल्हे पक्ष के लोगों को बस से नीचे उतार लिया गया ।
युवती ने सीओ ट्रैफिक को बताया कि वह देहरादून की रहने वाली है। उसकी शादी कटघर के युवक से हुई है। उसे उसकी ससुराल से जबरन दूसरी शादी के लिए ले जाया जा रहा है। यह सुनकर दूल्हे पक्ष के लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि युवती ने खुद को कुंवारी बताकर शादी के लिए हामी भरी थी, जिसे वह अपना पति बता रही है वह युवक रिश्ता तय कराए जाने के दौरान खुद को युवती का भाई बता रहा था और उनसे रुपये ऐंठे हैं। हंगामा बढ़ता देख पाकबड़ा पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है, युवती के पति को भी बुलाया गया है। सभी पक्षों से बात करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।