{"_id":"5af74edf4f1c1be7408b4e72","slug":"131526157023-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की शिकायत पर युवती के पिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की शिकायत पर युवती के पिता को पीटा
Updated Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भोजपुर थानाक्षेत्र में एक युवती से शनिवार सुबह छेड़खानी की गई। युवती के पिता ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। इसके विरोध में आरोपी पक्ष ने युवती के पिता की रात को पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी, उसके पिता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह सुबह दस बजे घर से गांव जा रही थी। आसिम ने उसे रास्ते में रोका और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज की। इसकी शिकायत युवती ने परिजनों से की। परिजनों ने भोजपुर थाने में शिकायत की। इसकी जानकारी आरोपी पक्ष को लगी। आरोप है कि रात को छेड़खानी पीड़िता के पिता को आसिम और उसके परिवार के लोगों ने पीटा। इस मामले में आसिम पर छेड़खानी और मारपीट, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ मारपीट का मामला भोजपुर थाने में दर्ज किया गया है।