{"_id":"5cd3376abdec2207897f17ea","slug":"121557346154-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाइयों पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सगे भाइयों पर गोलियां बरसाने वाले आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में सोमवार शाम दो सगे भाइयों पर गोलियां बरसाने वाले हमलावर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तमंचे व कारतूस भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी भी आपस में सगे हैं। पुलिस का दावा हे कि प्रोपर्टी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। गुरुवार को आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।
बेगम वाली मस्जिद के पास रहने वाले जाफर और उसके भाई जुनैद पर सोमवार शाम गोलियां बरसा दी गई थी। इस घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है। प्रापर्टी विवाद में कलुआ, राजू और दानिश उर्फ लाला ने गोलियां बरसा दीं थी। हमलावरों ने करीब चार राउंड फायर किए। पुलिस ने इस मामले में रईस उर्फ भोलू की तहरीर पर शाहिद उसकी पत्नी मेम और दो बेटे नाजिम उर्फ राजू, दानिश उर्फ लाला, साजिद उर्फ कलुआ व इनके एक दोस्त अमन निवासी बेगम वाली मस्जिद असालतपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गलशहीद एसओ दिनेश शर्मा ने बताया कि दो आरोपी दानिश उर्फ लाला और राजू उर्फ नाजिम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों ने प्रोपर्टी के विवाद में हमला किया था।