{"_id":"5c8183a7bdec22147760e6ff","slug":"121551991719-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक से पंद्रह क्लिप बोल्ट गायब, बचा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक से पंद्रह क्लिप बोल्ट गायब, बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे हाई अलर्ट के बीच गुरुवार सुबह दिल्ली मुरादाबाद रेल पर पर कांकरठेर के पास डाउन लाइन से पंद्रह पेंड्रोल क्लिप बोल्ट गायब हो गए। की- मैन ने इसकी जानकारी अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। आरपीएफ और खुफिया तंत्र के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल की। इसके बाद गजरौला आरपीएफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
पुलवामा हमला और इसके बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बाद रेलवे को हाई अलर्ट किया गया है। इसके बाद से रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और रेलवे पटरियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त टीम सर्च आपरेशन चला रहीं हैं और संदिग्धों की तलाश भी ली जा रही है। इन सबके बीच उस वक्त रेलवे में हड़कंप मच गया। जब दिल्ली मुरादाबाद रेल मार्ग पर कांकरठेर और गजरौला के बीच डाउन लाइन पर की मैन ने पंद्रह पेंड्रोल क्लिप बोल्ट गायब पाए। की- मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूआई टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरपीएफ को सूचना दी गई। खुफिया तंत्र की टीम ने भी मौके पर पहुंच गए जांच की। गजरौला आरपीएफ के इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि पेंड्रोल क्लिप बोेल्ट लगाकर ट्रेनों का संचालन शुरू करा दिया गया है।