फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलवे ट्रैक की टूटी प्लेट, बचा हादसा

रेलवे ट्रैक की टूटी प्लेट, बचा हादसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की टूटी प्लेट, बचा हादसा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के जंग बहादुर गढ़ और ऊचौलिया के पास गुरुवार सुबह की मैन ने ट्रैक की प्लेट टूटी देख ली। की मैन की सूचना पर रेलवे रेल संचालन बंद कराकर ट्रैक की मरम्मत की गई। आठ बजकर 55 मिनट पर ट्रैक ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। हरी झंडी मिलने के बाद अमृृतसर से दरभंगा के बीच चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन यहां से गुजारी गई। इ सके बाद देखा तो प्लेट दोबारा टूट गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोबारा रेलवे संचालन बंद कर दिया गया। इसके बाद साढ़े नौ बजे तक रेल संचालन बाधित रहा। जिसकी वजह से न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस एक घंटे बीस मिनट खड़ी रही। रेल अफसरों ने दोबारा ट्रैक का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रैक का निरीक्षण किया गया।



सप्तक्रांति और चंडीगढ़ एक्सप्रेस चेन खींचकर रोकी
मुरादाबाद। गुरुवार को सिंभाबली में सप्तक्रांति एक्सप्रेस को चेन खींचकर रोक दिया गया। जबकि संडीला में पाटलिपुत्र चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को चेन खींच कर रोक दी गई। ट्रेनों में तैनात आरपीएफ जवानों ने उस कोचों में जाकर चेकिंग की। जिस कोच से चेन पुलिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed