फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री परिवहन 20 को मुरादाबाद में

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री परिवहन 20 को मुरादाबाद में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री परिवहन 20 को मुरादाबाद में
मुरादाबाद।
विज्ञापन

केंद्रीय सरड़क परिवहन मंत्रालय ने मुरादाबाद से दिल्ली तक नेशनल हाईवे की सड़क को सिक्सलेन बनाने की हरी झंडी दे दी है। इसी के साथ-साथ मुरादाबाद से अलीगढ़ तक के हाईवे का 20 फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी मुरादाबाद में औपचारिक रुप से शुभारंभ करेंगे। प्रशासनिक और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम को आयोजित कराने के सर्किट हाउस को प्रस्तावित किया है। अफसरों की टीम ने सर्किट हाउस में व्यवस्थाओं का खाका भी तैयार किया।
केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मुरादाबाद से दिल्ली तक के 99.78 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को फोर लेन से सिक्स लेन बनाने के आदेश किए हैं। जिसके आधार पर प्रशासनिक और नेशनल हाईवे के अधिकारियों के स्तर पर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जिन स्थानों पर जमीन नहीं है, वहां पर सीधे किसानों से खरीद की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस सड़क के फोर लेन होने पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वालों को राहत मिलेगी। इस रोड को सिक्स लेन बनाने की स्थानीय लोगों की लंबे अर्से से मांग की जा रही थी। जिसका केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने इसी माह आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से अलीगढ़ तक 146.29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा हो गया है। लेकिन कुंदरकी और डिबाई से पहले टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क का 90 फीसदी काम पूरा होने के कारण 20 फरवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से लोकार्पण कराने का प्रस्ताव भी शामिल किया है। इस सड़क के तीन पुल अंतिम चरण में हैं, इन सभी का निर्माण मार्च के अंतिम सप्ताह तक पूरे होने की संभवना है। उसी के बाद अप्रैल से इस रोड पर टोल लग सकेगा। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय में इस सड़क पर टोल लगाने का प्रस्ताव भेज दिया है। जिसकी मार्च तक अनुमति मिलने के साथ-साथ अधिसूचना जारी होने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी राजेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय से संदेश मिला है। उनका विधिवत कार्यक्रम आने का इंतजार है। मौखिक सूचना के आधार पर गुरुवार को 20 फवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी र्गइं हैं। फिलहाल सर्किट हाउस में शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारियां प्रशासनिक और नेशनल हाईवे के अधिकारियों की ओर से की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed