{"_id":"5bd22f77bdec226953783696","slug":"121540501367-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन पर पटाखा बम मारकर लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन पर पटाखा बम मारकर लूट की कोशिश
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
एसएसपी आवास के पास बुधवार रात सेल्समैन पर पटाखा बम से हमला कर उससे रुपये लूटने की कोशिश की गई। सेल्समैन स्कूटी लेकर शहनाई मंडप में घुस गया और उसने यहां लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
लाइन पार चिड़िया टोला निवासी तोताराम सरसाें तेल का सेल्समैन है। तोताराम के मुताबिक, वह बुधवार रात स्कूल को हरथला से पेमेंट लेकर अपने घर लौट रहा था। उसकी जेब में 35 हजार रुपये थे। वह लासा मार्ट के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आई। जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने पीछे उसकी पीठ में पटाखा बम मार दिया। जिससे उसकी पीठ में जख्म हो गया। वह अपनी जान बचाकर शहनाई मंडप में घुस गया। यहां मौजूद लोगों को उसने घटना की जानकारी दी। लोग शहनाई मंडप से बाहर आए तो बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर तोता राम के परिजन आ गए। वह उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तोतराम ने बताया कि उसने थाने में तहरीर दे दी है।