{"_id":"5bc79fb9bdec2269717a1999","slug":"121539809209-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग के दौरान व्यापारी की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चेकिंग के दौरान व्यापारी की मौत, हंगामा
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दीवान का बाजार में बुधवार सुबह बिजली चेकिंग के दौरान दरगाह के सज्जादानशीन की मौत हो गई। परिजन और मोहल्ले के लोगों का कहना है दरवाजे पर चस्पा बिजली चोरी का नोटिस देख सज्जादानशीन की तबियत बिगड़ी थी। नोटिस में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई थी। मौत पर भड़के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। शव का पोस्टमार्टम कराने की बात आई तो परिजन कार्रवाई से पीछे हट गए।
नागफनी थाना क्षेत्र में दीवान का बाजार में सैय्यद सफदर खां का पड़ोस में ही स्टील का कारखाना है। वह दरगाह में सज्जादानशीन भी थे। उनके बेटे शाहनवाज ने बताया कि उनके पिता बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे जागे और घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर बिजली चोरी का नोटिस चस्पा देखा। बिजली विभाग की टीम उस समय मोहल्ले में चेकिंग कर रही थी। नोटिस में लिखा था कि उनके परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई है। उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। परिजनाें के मुताबिक नोटिस पढ़ते ही सैय्यद सफदर खां (65) की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले और शहर के दूसरे हिस्सों से भी लोग सज्जादानशीन के घर पहुंच गए। बिजली विभाग की टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मुकदमे की मांग शुरू कर दी। भीड़ बढ़ने पर शहर के कई थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस कार्रवाई करे या नहीं करे लेकिन वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया हैं। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं कराना चाहते हैं। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसी बुजुर्ग की मौत हुई है। अभियान रुकवाने के लिए कुछ लोग इसे चेकिंग से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश
मुरादाबाद। सज्जादानशीन सफदर खां की मौत की खबर मिलने पर मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि शहर में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे वसूली की जा रही है। लगातार वसूली बढ़ती जा रही है। लोगों के घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर उन्हें चोर बताया जा रहा है। जिससे लोगों में गुस्सा है। लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
वसूली कर रहा बिजली विभाग: विधायक
मुरादाबाद। सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी दीवान का बाजार पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बिजली अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग लोगों को परेशान कर रहा है। चेकिंग के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है।