फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गड्ढों में गायब हुई शहर की सड़कें

गड्ढों में गायब हुई शहर की सड़कें

Mon, 17 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में गायब हुई शहर की सड़कें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पीतल नगरी भले ही स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया, लेकिन यहां की सड़कें गांवों के दगड़ों से बदतर हैं। मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क मार्ग तक का बुरा हाल है। इन दिनों गणेश महोत्सव चल रहा है। मुहर्रम के भी पांच दिन बीत चुके हैं। 21 सितंबर को ताजियों का जुलूस निकालना है लेकिन सड़कों पर गड्ढे होने के कारण ताजियेदार परेशान हैं। उन्होंने शौकत बाग में बैठक कर चेतावनी दी है कि गड्ढे नहीं भरे गए तो वह ताजिये नहीं निकालेंगे। इस फैसले के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है।
कचहरी रोड, ताड़ी खाना, सिविल लाइन, कमिश्नरी, गलशहीद रोड, मंडी समिति, सम्राट अशोक नगर, स्टेशन रोड, कटघर स्टेशन रोड, पाकबड़ा, संभल बाईपास, मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के बाद भी गड्ढे में पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वही दूसरी ओर जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे बैठे हैं। शहर ताजियादार कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुसर्रत हुसैन का कहना है कि रविवार को ताजियादारों के साथ बैठक की गई है। जिसमें सड़कों के गड्ढे अब तक नहीं भरने पर सभी लोग खफा थे। बिजली और सफाई की भी समस्या बनी हुई है। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो ताजिये नहीं निकालेंगे।
विज्ञापन



मुरादाबाद-रामपुर मार्ग
रामगंगा पुल से हनुमान मूर्ति चौक तक सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं। इस वजह से दुर्घटनाएं बढ़ गईं हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना जाम लग रहा है। एक किमी के लिए घंटो जाम झेलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलशहीद चौक से मंडी चौक
यह रोड कई जगह टूटी है। स्कूली बच्चों से लेकर आम आदमी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पुलिस से शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।


मुरादाबाद से संभल बाईपास
इस रोड पर गहरा गड्ढा बना है। जिसके कारण आये दिन हादसे होते रहते हैं। कई दुर्घटना होने के बाद भी गड्ढे नही भरे है। हजारों लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।


पाकबड़ा में हाईवे और सर्विस रोड़
इस सर्विस रोड़ पर गड्ढों से आना जाना दूभर है। इस रोड पर आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल हो जाते हैं। गड्ढे गहरे हैं, जिसके कारण अभी भी पानी भरा है। राहगीरों को अंदाजा नहीं हो पाता है कि गड्ढा कितना गहरा है, जिसके कारण वह घायल हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed