फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कचहरी में छेड़छाड़ पी ड़िता की पिटाई

कचहरी में छेड़छाड़ पी ड़िता की पिटाई

Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
कचहरी में छेड़छाड़ पी ड़िता की पिटाई
मुरादाबाद। कचहरी में सोमवार को छेड़छाड़ पीड़िता की बहन के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इस हमले में महिला घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पार्षद के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोप में पार्षद जेल में बंद है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने पार्षद सद्दाम पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। सोमवार को पीड़ित किशोरी की बहन कचहरी आई थी। आरोप है कि दौरान वहां पार्षद के पिता और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने किशोरी की बहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें महिला घायल हो गई। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर आई है। केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed