फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बगीचे में घुसी गाय तो एयरगन से मारी गोलियां

बगीचे में घुसी गाय तो एयरगन से मारी गोलियां

Thu, 15 Jun 2017 02:39 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
बगीचे में घुसी गाय तो एयरगन से मारी गोलियां

विज्ञापन
बगीचे में घुसी गाय पर चलाई एयरगन, पहुुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइन के रेल चौकी क्षेत्र में एक गाय घूमते हुए एक व्यक्ति के बगीचे में जा घुसी और पेड़ के पत्तों को चरने लगी तो बगीचे के मालिक ने उस पर एयरगन से गोलियां चला दी। करीब पांच से अधिक छर्रे गाय को लगे। मामले की सूचना गाय मालिक को मिली तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला जांच की।
ताड़ीखाना निवासी सागर यादव ने बताया कि उनकी गाय दोपहर दो बजे के करीब घूमते हुए फायर ब्रिगेड के आफिस के पास मुश्ताक वेल्डिंग कालोनी में जा घुसी। आरोप है कि वहां पर रहने वाले एक रेलकर्मी के बगीचे में गाय घुसकर पेड़ की पत्तियों को चरने लगी। इससे नाराज होकर बगीचे के मालिक ने एयरगन से गाय पर करीब पांच राउंड फायरिंग की। गाय को छर्रे लगे तो उसकी सूचना आसपास के लोगों सागर को दी। सागर ने बताया कि उन्हाेंने पूछताछ की तो आसपास के लोगों ने बताया कि गुड्डू नामक व्यक्ति ने गाय पर एयरगन से गोली चलाई है। मामले की सूचना सागर ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने अधिकारियों से छिपाई घटना
घटना की सूचना पर रेल चौकी इंचार्ज हरेंद्र जांच के लिए पहुंचे लेकिन उन्होंने अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। एसएचओ से लेकर एसएसपी तक इस मामले में देर रात तक जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते रहे। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कर जल्द ही इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed