{"_id":"5bd22f7ebdec22698a470471","slug":"11540501374-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की पाइप लाइन फटी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस की पाइप लाइन फटी, हड़कंप
Updated Fri, 26 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बुद्धि विहार स्थित सेक्टर तीन आवासीय कालोनी में एक घर के लिए सप्लाई गैस की पाइप लाइन फटने से हड़कंप मच गया। गैस लीकेज होने से आसपास के लोग दहशत से घरों से बाहर निकल आए। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी और गैस कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर रात कर्मचारियों ने गैस की सप्लाई बंद की, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
बुद्धि विहार सेक्टर तीन में बी 183 में कमलेश सिंह का मकान है। उनके मकान में सिटी एनर्जी कंपनी की गैस की आपूर्ति है। गुरुवार रात गैस की पाइप लाइन से एक कार टकरा गई। इससे गैस की पाइप लाइन फट गई। कार हिमांशु की है और वह उसी कालोनी में किराये पर रहता है। पाइप फटने से गैस की रिसाव होने से लोगों में खलबली मच गई। कमलेश सिंह और आसपास के लोग घरों को छोड़कर बाहर निकल आए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पार्षद प्रदीप शर्मा की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने एहतियातन लोगों को लीकेज लाइन से दूर किया। पार्षद की सूचना पर ही देर रात गैस कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और सप्लाई कर की गई। पार्षद ने बताया कि गैस कंपनी के कर्मचारी सूचना देने के बाद भी काफी देरी से पहुंचे। गैस लीकेज होने से हादसा की आशंका बनी थी। इससे लोगों में आक्रोश रहा। हिमांशु ने बताया कि अचानक उसकी गाड़ी पाइप लाइन से टकरा गई। इससे लाइन फट गई और रिसाव शुरू हो गया।