फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सलाखों में पहुंचा घूसखोर अधिकारी

सलाखों में पहुंचा घूसखोर अधिकारी

Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सलाखों में पहुंचा घूसखोर अधिकारी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन के नाम पर एक महिला से बीस हजार रुपये की घूस लेते पकड़े गए आवास विकास के संपत्ति अधिकारी सुभाष चंद्र मौर्य को गुरुवार दोपहर बरेली स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी संपत्ति अधिकारी को बुधवार को आवास विकास कार्यालय में रंगे हाथों घूस लेते पकड़ा था।
कांठ के कासमपुर निवासी निर्देश चौधरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास विकास में आवेदन किया था। आवंटन के नाम पर आवास विकास कार्यालय में तैनात संपत्ति अधिकारी सुभाष चंद्र मौर्य ने महिला से 50 हजार रुपये की मांग की थी। निर्देश चौधरी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में इसकी शिकायत की थी। बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने केमिकल लगे दो - दो हजार के 10 नोट महिला को दिए थे। इंस्पेक्टर अब्दुल रज्जाक के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम आवास विकास के बुद्धि विहार आफिस में पहुंची और संपत्ति अधिकारी को 20 हजार रुपये के साथ मौके पर ही दबोच लिया था। इसके बाद उसे थाने ले आया था। आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में केस दर्ज कराया गया था। टीम ने गुरुवार दोपहर उसे बरेली में एंटी करप्शन ब्यूरो की विशेष अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रात भर थाने में रोता रहा घूसखोर
मझोला थाने में रात भर घूसखोर अधिकारी खुद को कोसता रहा। वह बार बार रोया और उसने कहा कि अगर वह लालच में नहीं पड़ता तो आज यहां नहीं होता। उसका सब कुछ तबाह हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब होगी संपत्ति की जांच
मुरादाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे सलाखों तक पहुंचा दिया है। लेकिन इसके बाद भी टीम ने उस पर शिकंजा कम नहीं करेगी। अब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उसकी संपत्ति की जांच करेगी। उसके द्वारा खरीदी गई संपति, उसके बैंक एकाउंट की जांच की जाएगी। इसके अलावा उसकी पत्नी व परिवार के अन्य लोगों द्वारा जुटाई गई संपत्ति पर भी एंटी करप्शन ब्यूरो की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed