फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दूध में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

दूध में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दूध में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
कुंदरकी। दहेज उत्पीड़न करने के साथ जान से मारने की नियत से दूध में जहर मिलाकर जबरन पिलाने और मारपीट करने घायल करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने अपने पति समेत चार ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपु्र ऊधौ निवासी जसवंत सिंह की पुत्री शकुंतला की शादी 26 फरवरी 2017 को रामपुर जिले शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरजीपुर निवासी प्रताप सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता शकुंतला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि ससुराल वाले उसके दान दहेज से खुश नहीं हुए। यहां तक की जान से मारने की नियत से बिजली के खुले तार पकड़वाने की कोशिश और दूध में जहर मिलाकर जबरन पिला दिया और मारपीट की गई। जिसके चलते उसको मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भी भर्ती होकर इलाज कराना पड़ा है। इतना सबकुछ सहन करने के बाद भी ससुराल वालों ने बीती 23 मई को उसको घर से निकाल दिया जिसके दो दिन बाद पंचायत हुई तो उसको घर में रखने से साफ इंकार कर दिया गया। एसएसपी के आदेश पर मैनाठेर पुलिस ने शकुंतला के आरोपी पति प्रताप सिंह, सास मीना, ननद सीमा और देवर नन्हें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed