{"_id":"5aeb75244f1c1b63098b7d6c","slug":"111525380388-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने पिस्टल के बल पर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी ने पिस्टल के बल पर किया दुष्कर्म
Updated Fri, 04 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी पर आरोप है कि उसने पिस्टल के बल पर अपनी एक कर्मचारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
मझोला थानाक्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने बताया कि वह एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के गोदाम में नौकरी करती है। बृहस्पतिवार सुबह वह गोदाम पर जाने के लिए घर से निकली तभी लगभग पौने दस बजे उसके मोबाइल पर मालिक की कॉल आई। उन्होंने युवती को बताया कि (आज) बृहस्पतिवार को गोदाम की छुट्टी कर दी है, कांठ रोड पर आ जाओ। वहां से ड्राइवर तुमको ले लेगा। मधुबनी पहुंचने पर युवती को ऑडी कार में बैठाकर एक कोठी में ले जाया गया, जहां पर कोई अन्य नहीं था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। युवती का आरोप है कि कोठी में पहली मंजिल पर पिस्टल के बल पर कारोबारी ने उससे दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती के मुताबिक, वारदात सुबह करीब साढे़ दस बजे की है। घर जाकर उसने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। बाद में मां के साथ सिविल लाइन थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश जारी है।