फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सिंगर को धमकी, मुझसे शादी करो वरना तेजाब से जला दूंगा

सिंगर को धमकी, मुझसे शादी करो वरना तेजाब से जला दूंगा

Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सिंगर को धमकी, मुझसे शादी करो वरना तेजाब से जला दूंगा
सिंगर को धमकी, ‘मुझसे शादी करो वरना तेजाब से जला दूंगा चेहरा’
विज्ञापन



- रामपुर के डीजे संचालक ने झांगी ग्रुप में गाना गाने वाली युवती को दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
एक झांकी ग्रुप में गाना गाने वाली युवती को गैर समुदाय के युवक ने शादी का प्रपोजल ठुकराने पर तेजाब से जला देने की धमकी दी है। आरोपी पर युवती से सरेराह छेड़खानी और अगवा करने की कोशिश का भी आरोप है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि वह सिविल लाइंस एरिया में रहती है। एक झांकी ग्रुप के लिए गाना गाती है। एक माह पहले एक प्रोग्राम में उसकी मुलाकात रामपुर के डीजे संचालक रिजवान उर्फ समीर निवासी शाहबाद (रामपुर) से हुई थी। रिजवान उस दिन से उस पर बुरी नजर रखता है। आरोप है कि वह प्रोग्राम के दौरान उसे परेशान करता है। मेकअप रूम में भी घुस जाता है। इसकी शिकायत करने पर ग्रुप मेंबर ने आरोपी का डीजे अपने प्रोग्राम के लिए बैन कर दिया। इसके बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। 15 दिन पहले पीटीसी के पास आरोपी ने युवती को रोका और उससे छेड़खानी की। विरोध पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद मोबाइल पर मैसेज कर आरोपी ने युवती को शादी के लिए दबाव बनाया। इंकार करने पर आरोपी ने मैसेज कर युवती का चेहरा जला देने की उसे धमकी दी है। पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत की है। एसएचओ सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...

9वीं कक्षा की छात्रा से सरेराह छेड़खानी
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की एक कालोनी में रहने वाली 9वी कक्षा की छात्रा को एक साल से दो शोहदे परेशान कर रहे हैं। पीड़िता से आरोपियाें ने बृहस्पतिवार को सरेराह छेड़खानी भी की। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी डिप्टीगंज में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं कक्षा मेें पढ़ती है। उसे चक्कर की मिलक के रहने वाले दो युवक एक साल से परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को छात्रा दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने रोका, उससे बात करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध जताया तो उससे छेड़खानी की। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी पर देह व्यापार के लिए दबाव बना रहा पति
मुरादाबाद (ब्यूरो)। सिविल लाइंस के फकीरपुरा में रहने वाली महिला ने पति और ननद पर उससे देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इससे इंकार करने पर दोनाें ने उसे कोलकाता में बेचने की प्लानिंग की। दोनों की बातें सुन महिला ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। थाने में दोनोें पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

...

बहनों पर आवारगी का इल्जाम लगाया तो पीटा
मुरादाबाद (ब्यूरो)। संभल के नखासा में रहने वाले युवक ने अपनी दो चचेरी बहनों पर आवारगी का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी बहनें मोहल्ले के दो युवकों के साथ बाइक पर घूमती हैं। इसकी शिकायत उनके परिजनों से की। आरोप है कि चचेरी बहनों के पिता और भाई ने आरोपी की धुनाई कर दी, उस पर मिट्टी का तेल भी छिड़क दिया। युवक को गंभीर हालत में परिजन संभल के अस्पताल ले गए, जहां से उसे मुरादाबाद के जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed