फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार शाम एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। तीमारदारों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
मझोला थाना क्षेत्र के काशीरामनगर निवासी महबूब की पत्नी हिना (26) को शनिवार अपराह्न जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हिना बुखार से पीड़ित और उसकी हालत गंभीर थी। इमरजेंसी में बेड खाली नहीं होने से उसे तीसरी मंजिल में मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया। करीब डेढ़ घंटे बाद हिना की मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। तीमारदारों ने अस्पताल के डाक्टरों एवं स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि हिना की हालत गंभीर होने के बाद भी उसे इमरजेंसी के बजाए वार्ड में भर्ती कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची और बमुश्किल मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि हिना की करीब पांच महीने पहले डिलीवरी हुई थी। वह एनीमिया से पीड़ित थी। खून की कमी के बीच बुखार से उसकी हालत गंभीर हो गई। डा. कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के सभी 12 बेड फुल थे। इनमें अस्थमा और हार्ट के मरीजों के अलावा गंभीर मरीज भर्ती थे। बेड खाली नहीं होने के कारण हिना को वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्होंने तीमारदारों के लापरवाही के आरोप को बेबुनियाद बताया। कहा कि हिना को प्राथमिक उपचार देने के बाद ही भर्ती किया। गंभीर हालत होने की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed