फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेम कहानी हुई असफल तो मौत को गले लगा रहे युवा

प्रेम कहानी हुई असफल तो मौत को गले लगा रहे युवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रेम कहानी हुई असफल तो मौत को गले लगा रहे युवा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रंजिश से ज्यादा प्रेम कहानियों के असफल होने पर हो रही मौतों को रोकना पुलिस के लिए चुनौती हो रहा है। पिछले साल एसओजी के सिपाही, मेडिकल स्टूडेंट की आत्महत्या के मामलों की तरह इस साल भी आत्महत्या की घटनाएं हो रही हैं। प्रेमिका का साथ छूटने के डर से हत्या की वारदातें भी तेजी से बढ़ रही हैं। इस साल अब तक पुलिस ने हत्या के जिन मामलों का खुलासा किया है वह प्रेम संबंध से जुडे़ हैं।

प्रेमिका की हत्या कर जमीन में दबाया शव
मुरादाबाद। छजलैट में रहने वाली आरती की करीब सवा माह पहले हत्या कर दी गई। उसका शव जमीन के अंदर दबा दिया गया। वारदात के अगले दिन युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। आईजी ने भी थाने जाकर मामले की जानकारी की। वारदात के खुलासे के लिए देहात क्षेत्र में इंटेलीजेंस विंग बनाई गई। एक माह बाद खुलासा हुआ कि शादी से इंकार करने पर युवती की हत्या प्रेमी ने मामा के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन


मोबाइल पर बात करते वक्त खुद को मारी गोली
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले मोबाइल शॉप संचालक जितेश (32) का शुक्रवार को घर के अंदर कमरे में गोली लगा शव मिला है। पुलिस ने इसे प्रेम संबंध में आत्महत्या का मामला बताया है। जितेश की मां ने बताया कि बेटा वारदात के वक्त मोबाइल पर किसी लड़की से बात कर रहा था, अब पुलिस इस मामले में सीडीआर रिपोर्ट खंगाल रही है, जिससे की पता चल सके कि वह लड़की कौन है?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपारी देकर करा दी पत्नी के प्रेमी की हत्या
मुरादाबाद। मैनाठेर थानाक्षेत्र में प्रधान के देवर अतीक अहमद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई, शक जताया गया कि राजनैतिक रंजिश में हत्या की गई। लेकिन दो जनवरी को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बकौल पुलिस, अतीक की हत्या उसकी प्रेमिका के पति ने साथियों के साथ मिलकर की थी, वारदात के लिए एक लाख की सुपारी तक दी गई थी।


शादी के बाद भी जारी प्रेम कहानी से टूट रहे रिश्ते
मुरादाबाद। शादी के बाद भी पति या पत्नी की प्रेम कहानी के कारण दंपती के बीच झगड़े हो रहे हैं। इसका खुलासा नारी उत्थान केंद्र में पहुंच रही शिकायतों से हो रहा है। दंपती शादी के कुछ माह बाद भी अलग हो जाने के लिए तैयार होते हैं, जिसकी वजह से उन दोनों के रिश्ते के बीच तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी है। ऐसे रिश्तों को टूटने से बचाने में पुलिस भी फेल हो जाती है, ज्यादातर मामलों में रिपोर्ट दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed