फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लापता बेटी की तलाश में आए बाप को बंधक बनाकर पीटा

लापता बेटी की तलाश में आए बाप को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
लापता बेटी की तलाश में आए बाप को बंधक बनाकर पीटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा से अगवा की गई नाबालिग बेटी की तलाश में एकता कालोनी पहुंचे पति पत्नी को आरोपी और उसके रिश्तेदारों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने पति पत्नी को मोहल्ले में घुमाया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इस सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल दंपती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

अमरोहा जनपद के थानाक्षेत्र के रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दंपती ने बताया कि एक माह पहले उनकी पंद्रह वर्षीय बेटी को पड़ोसी अगवा करके ले गया था। उन्हें सूचना मिली थी कि उसकी बेटी को आरोपी ने एकता कालोनी में अपने रिश्तेदार के घर में रखी है। पति पत्नी मंगलवार रात मुरादाबाद पहुंच गए और उन्होंने एकता कालोनी में आरोपी के रिश्तेदार का घर तलाश कर लिया। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दोनों को अंदर खींचकर बंधक बना लिया। यहां दोनों के साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गए। पति पत्नी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उन्हें मोहल्ले में घुमाया। इस दौरान मोबाइल से उनका वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद मौके पर लोग जुट गए। उन्होंने इसकी जानकारी यूपी 100 पर दी। पुलिस की गाड़ी पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं पाए। इसके बाद पुलिस पीड़ित दंपती को थाने ले गई। यहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। देर रात पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई थी। घायल पति पत्नी का मेडिकल कराकर एनसीआर दर्ज कर ली है। घटना की जांच की जा रही है। मोहल्ले में घुमाने और वीडियो बनाने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed