फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाढ़ में एक की मौत

बाढ़ में एक की मौत

Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ में एक की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी में डूबने से लोगों की जान जा रही है। सोमवार शाम को एक किशोर मूंढापांडे की रझेड़ा नदी में बह गया। जिस वजह से उसकी मौत हो गई है। देर रात उसका शव ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला। इससे पहले सोमवार को ही मूंढापांडे़ के दो युवकों की भी पानी में डूबने से मौत हो गई थी। लगातार जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं।

मूंढापांडे के भीतखेड़ा का मजरा गांव में रहने वाला किशोर आकिल (16) सोमवार शाम को रझेड़ा नदी में नहाने गया था। वह ट्यूब पर बैठकर नहा रहा था। इस दौरान तेज बहाव में टयूब से वह नीचे गिर गया और नदी में डूब गया। आकिल को नदी में डूबता आसपास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। आकिल के पिता मुन्ना ने बताया कि देर रात शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। आकिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मूंढापांडे के सिरसखेड़ा गांव में 20 वर्षीय त्रिलोक सोमवार को गांव के ही तालाब में डूब गया था। त्रिलोक का शव पुलिस की मदद से तालाब से बाहर निकाला गया था। मूंढापांडे के स्योहारा बाजे में रहने वाले दो दोस्त जीशान और मोहसिन भी सोमवार को जानवरों के लिए घास लेने के लिए गए थे। इस दौरान कोसी नदी में नहाते वक्त दोनों दोस्त डूब गए थे, जिनमें से एक को लोगों ने बचा लिया था तो दूसरा नदी में डूब गया था। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक के शव को बाहर निकाला गया था। युवक की मौत से परिवार का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed