फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जीशान का सिर बरामद, सट्टे के नंबर के लिए की थी हत्या

जीशान का सिर बरामद, सट्टे के नंबर के लिए की थी हत्या

Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जीशान का सिर बरामद, सट्टे के नंबर के लिए की थी हत्या
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे के जीशान हत्याकांड का शनिवार को पुलिस खुलासा कर सकती है। जीशान का सिर पुलिस को गलशहीद के एक कब्रिस्तान में मिला है, वारदात को मुगलपुरा में रहने वाले पिता, पुत्र सहित चार लोगों ने अंजाम दिया है। वजह जीशान के मामा के बताए नंबर सट्टे में न लगना और करीब ढाई लाख से ज्यादा की रकम का हार जाना बताया गया हैै। आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।
अमरोहा का रहने वाला जीशान (12) मूंढापांडे के चमरौवा में मामा के घर पर रहता था। 16 अगस्त को मोमीन का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में चक्कर की मिलक के दो युवकों आमिर और मुर्सलीन को नामजद किया गया था। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उन्होंने वारदात में शामिल होने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो दो युवक जीशान को दोपहिया वाहन पर ले जो दिखाई दिए।
विज्ञापन

इन दोनों युवकों की पहचान हो गई तो पुलिस की टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया। खुलासा हुआ है कि मुगलपुरा में जामा मस्जिद के पास रहने वाले पिता, पुत्र ही इस वारदात में मुख्य आरोपी हैं। वह मोमीन के पास सट्टे का नंबर पता करने के लिए जाते थे। इसके बदले में मोमीन उनसे रुपये एेंठता था। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कबूल किया है कि अब तक वह करीब ढाई लाख रुपये हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गए थे मोमीन के बेटे का अपहरण करने हाथ लगा जीशान
मुरादाबाद। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में बताया है कि मोमीन उन्हें गलत नंबर बताकर रुपये ऐंठ रहा था, इस वजह से ही वह मोमीन से रंजिश रख रहे थे। 16 अगस्त को वह मोमीन के बेटे का अपहरण करने के लिए गए थे। वहां जीशान हाथ लग गया था तो वह उसका अगवा कर ले आए।

पहचान छिपाने के लिए सिर काटकर धड़ नदी में बहाया
मुरादाबाद। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जीशान का अपहरण कर वह मोमीन से सट्टे का सही नंबर पता करना चाहते थे। जीशान को उन्होंने बांध दिया था। अपहरणकर्ताओं में से एक को जीशान ने पहचान लिया था। इस वजह से उन्होंने जीशान का कत्ल कर दिया था। धड़ को रामगंगा नदी में फेंक दिया था, जबकि सिर को गलशहीद के कब्रिस्तान में छिपा दिया गया था। जबकि आरोपियों ने बताया कि बंधक बनाए जाने पर जीशान का दम घुट गया था, जिसके बाद उन्होंने पहचान छिपाने के लिए जीशान का सिर काट दिया था।


पशु काटने वाले हथियार का किया था इस्तेमाल
मुरादाबाद। आरोपियों ने पुलिस हिरासत में कबूल किया है कि वारदात में उन्होंने पशु काटने वाले हथियार का इस्तेमाल किया था। आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी पुलिस को मिला। आरोपी के खिलाफ डकैती और लूट के मामले भी पूर्व में दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।


वर्जन
‘जीशान हत्याकांड में महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी हैं। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। ’
राजेश कुमार, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed