फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेगमपुरा एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

बेगमपुरा एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

Tue, 22 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बेगमपुरा एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अपने अवैध वसूली कर चोरों को ट्रेन में बैठाया था। जिन्होंने यात्री का बैग चोरी किया है। जीआरपी ने आरोपी कोच अटेेंडेंट को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

गाजीपुर निवासी संतोष कुमार पांडे चौदह मई को जम्मूतवी से वाराणसी के लिए बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। संतोष कुमार के साथ उनकी पत्नी भी थी। सफर के दौरान संतोष कुमार का बैग चोरी कर लिया गया था। संतोष कुमार ने मुरादाबाद जीआरपी में कोच अटेंडेंट राज कमल निवासी पूरन पट्टी थाना चौबेपुर जिला वाराणसी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोच अटेंडेंट ने अवैध वसूली करते हुए अन्य यात्री को कोच में बैठा लिया था। यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो कोच अटेंडेंट ने कहा था कि अगले स्टेशन पर इन्हें उतार दिया जाएगा। इसी बीच संतोष कुमार का बैग चोरी हो गया था। बैग में एक लाख रुपये की कीमत के जेवर थे। इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed