फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   crime

घर के अंदर चल रहा था पशु कटान, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
मुरादाबाद। मूंढापांडे पुलिस ने बुधवार सुबह सिरसखेड़ा गांव में दबिश देकर एक घर में पशु कटान होता पकड़ा है। पुलिस ने मौके आरोपी पिता और तीन बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा घर के अंदर से मांस व औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट समेत अन्य धाराओं में किस दर्ज किया। दोपहर बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार सूचना मिली थी कि सिरसखेड़ा गांव में एक घर में गोवंशीय पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस ने सुबह साढ़े पांच बजे सिरसखेड़ा गांव में मोबीन के घर में दबिश दी। पुलिस को देख पशु काट करने वालों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मोबीन और उसे तीन बेटे मोहनिस, मोइन और मोहसिन को हिरासत में ले लिया। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घर के अंदर से मांस और औजार बरामद किए। इसके बाद पुलिस मांस और आरोपियों को थाने ले आई। यहां पुलिस ने खाद्य विभाग की टीम मौके पर बुलाई और बरामद मांस के सैंपल भरवाए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार दोपहर उन्हें अदालत में पेश किए गए। जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed