फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cricketer Mohammed Shami gives five lakh to help Martyr families

शहीदों के परिवार की मदद को शमी ने दिए पांच लाख, बोले- 'सैनिक देश के लिए जान पर खेलते हैं'

Mon, 18 Feb 2019 07:54 PM IST
abhinav Chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: abhinav Chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Mohammed Shami gives five lakh to help Martyr families
मोहम्मद शमी ने दिया पांच लाख का चेक - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के तेज गेेंदबाज मोहम्मद शमी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। शमी ने पांच लाख की आर्थिक मदद की है। उन्होंने सीआरपीएफ वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पांच लाख का चेक दिया है।
विज्ञापन


क्रिकेटर शमी ने कहा कि हम देश के लिए खेलते हैं, लेकिन सैनिक देश के लिए जान पर खेलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैन आफ द सीरीज बने मोहम्मद शमी कुछ दिन के लिए अपने गांव सहसपुर अलीनगर आए थे।
विज्ञापन


सोमवार को वह दिल्ली एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां शमी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शमी ने सीआरपीएफ वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के नाम चेक जारी किया। मोहम्मद शमी ने पुलवामा हमले की निंदा की। कहा कि शहीदों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। सैनिक ही देश के असली हीरो हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed