फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   cow buffalo breed will improve with artifical insemination

पशुपालन विभाग 100 गांवों में सुधारेगा गाय भैस की नस्ल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
cow buffalo breed will improve with  artifical  insemination
मुरादाबाद। पशुपालन विभाग 100 गांवों में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से गाय व भैंस की नस्ल सुधारेगा। पहले चरण के अंतर्गत छह माह में जिले के 20 हजार गाय व भैंस गर्भित किए जाएंगे। शासन ने गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत निशुल्क सीमन उपलब्ध कराने के निर्देश पशुपालन विभाग को दे दिए हैं। सीवीओ ने गांवों का चयन कर टीमों का गठन कर दिया है, योजना शुरू हो गई हैं। मुरादाबाद जिले में करीब छह लाख 89 हजार पशु हैं। इनमें से करीब चार लाख दुधारू पशु शामिल हैं। गाय व भैंस की नस्ल सुधार व अच्छे दूध उत्पादन के लिए शासन ने गोकुल मिशन योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में मुरादाबाद जिले के 100 गांवों को शामिल किया गया हैं। इन गांवाें में मार्च 2020 तक बीस हजार पशुओं को गर्भित किया जाना है। लक्ष्य पूरा होने तक गाय व भैंस को गर्भित करने के लिए पशुपालन विभाग किसानों से कोई शुल्क नहीं लेगा। किसान की मांग पर गाय व भैंस के लिए पशुपालन उसी नस्ल का सीमन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

-------
150 से 200 रुपये लिया जाता है सीमन शुल्क
गाय व भैंस को कृत्रिम गर्भित करने के लिए पशुपालकों से 150 रुपये शुल्क लिया जाता है। झोलाझाप व प्राथमिक उपचार के लिए लगे चिकित्सक पशुपालकों से 200 से 250 रुपये तक वसूल लेते हैं। सीमन की गुणवत्ता का भी कोई भरोसा नहीं रहता।
विज्ञापन

------
एडवांटेज सीमन भी किया जाएगा शामिल
गोकुल मिशन योजना के अंतर्गत पशु चिकित्सक गाय की साहीवाल, एचएफ व जर्सी नस्ल का सीमन व भैंस की मुर्रा नस्ल के सीमन से गर्भित करेंगे। इसके साथ ही योजना एडवांटेज सीमन को शामिल किया जाएगा। जिससे गाय अथवा भैंस को गर्भित करने पर पशु से मनचाहा नर या मादा बच्चा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
योजना के अंतर्गत 100 का चयन कर लिया है। योजना शुरू हो गई है। मार्च तक जिले में 20 हजार गाय व भैंस को गर्भित किया जाना है। इससे पशु अच्छा दूध दे सकेगा तथा बच्चा भी स्वस्थ रहेगा।
डॉ. ब्रजेश कुमार गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed