{"_id":"6ac564d8fd1ddb633e0c2a9f","slug":"covert-surveillance-now-in-ayushman-hospitals-action-to-be-taken-if-irregularities-are-found-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-1010511-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आयुष्मान अस्पतालों में अब गुप्त निगरानी, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आयुष्मान अस्पतालों में अब गुप्त निगरानी, गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत नामित अस्पतालों में इलाज और योजना के संचालन में होने वाली अनियमितताओं पर अब गोपनीय निगरानी होगी। शासन ने अस्पतालों की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी (आईडीए) को जिम्मेदारी सौंपी है। एजेंसी के कर्मचारी अस्पतालों में नियमित भ्रमण करेंगे और बिना अपनी पहचान जाहिर किए योजना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाएंगे।
इस दौरान आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं, इलाज की प्रक्रिया और योजना के तहत होने वाले कार्यों में किसी तरह की गड़बड़ी की जानकारी जुटाई जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाली अनियमितता की रिपोर्ट संबंधित विभाग को दी जाएगी। इसके आधार पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से आईडीए को यह जिम्मेदारी दी गई है। एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी अस्पतालों में नियमित विजिट कर गोपनीय तरीके से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आने पर विभाग को इसकी जानकारी दी जाएगी और मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।