{"_id":"6208089f55a4791c7e7b9ec0","slug":"couplings-open-near-macharia-goods-train-divided-into-two-parts-city-news-mbd418721624","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछरिया के पास खुले कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछरिया के पास खुले कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद जंक्शन से तकरीबन आठ किलोमीटर दूर मछरिया रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी वैगन के कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना शनिवार शाम 6:02 बजे और 6:30 बजे लगातार दो बार हुई। गनीमत रहेगी कि लोको पायलट ने समझदारी से काम लिया और मालगाड़ी पटरी से नहीं उतरी। घटना होने पर सहायक लोको पायलट ने फौरन कंट्रोल को सूचना दी और रेलवे का इंजीनियरिंग स्टाफ मौके परपहुंचा। सूचना मिलने से मंडल कार्यालय में भी अफसर सचेत हो गए और मालगाड़ी के कपलिंग जोड़कर फौरन सूचित करने के लिए स्टाफ को निर्देशित किया। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
मालगाड़ी मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए लखनऊ जानी थी। शनिवार शाम तकरीबन 5:45 बजे मुरादाबाद जंक्शन से रवाना हुई थी। इसके कुछ देर बाद ही कपलिंग खुलने की सूचना कंट्रोल को प्राप्त हुई। सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस बघेल ने बताया कि मालगाड़ी के ड्राइविंग स्टाफ के मुताबिक गार्ड की सूचना पर मालगाड़ी को फौरन रोका गया। मालगाड़ी की गति ज्यादा नहीं थी अन्यथा डिरेलमेंट भी हो सकता था।
पहली बार कपलिंग खुलने पर लोको पायलट और गार्ड ने उसे जोड़ लिया। जब ट्रेन को कुछ आगे बढ़ाया तो दोबारा कपलिंग खुल गई। इस बार सहायक स्टाफ को बुलाकर मालगाड़ी की कपलिंग को जोड़ा गया। इस कार्य में तकरीबन आधा घंटा लग गया, हालांकि इस दौरान उक्त रूट पर कोई अन्य ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।