फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   couple became husband and wife

हो गई प्यार की जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
couple became husband and wife
अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर में रविवार को एक प्रेमी युगल की जिद के आगे परिवार टूट गए। उनको परिजनों की रजामंदी के बाद पति पत्नी का दर्जा मिल गया। 19 घंटे तक दोनों के परिवारों में खूब खींचतान हुई लेकिन बालिग होने के कारण दोनों को एक साथ रहने की अनुमति मिल गई। दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने की वजह से मामला नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अगवानपुर में शनिवार की रात एक युवती दूसरे मोहल्ले के युवक के घर आकर बैठ गई थी। युवती ने उस युवक से शादी कर लेने का दावा किया। उसने पुलिस समेत जिम्मेदार लोगों को अपनी शादी के कागजात भी दिखाए। मामला अलग अलग बिरादरी का होने से तूल पकड़ने लगा। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई। रविवार को प्रेमी युगल की शादी कर लेने की चर्चा नगर में हर जगह होती रही। शाम होते होते दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उन्होंने पुलिस को प्रेमी युगल को साथ में रहने से कोई आपत्ति नहीं होने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने दोनों के बालिग होने की बात कहकर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके बाद परिवार की रजामंदी से उनको पति-पत्नी का दर्जा मिल गया। अब प्रेमी युगल से पति-पत्नी के रूप में एक हो गए, उनके प्यार की जीत हो गई। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि लड़की और लड़का बालिग है। दोनों ने शादी कर लेने की बात बताई थी। फिर भी पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैठा लिया था। दोनों के परिजन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते है लिहाजा लड़की को लड़के वाले के पक्ष के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed