फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Counting of votes for Moradabad city assembly constituency will be held in CH-6A and B hall

मुरादाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सीएच-6 ए व बी हॉल में होगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Moradabad city assembly constituency will be held in CH-6A and B hall
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर 10 मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। प्रशासन द्वारा मंडी समिति स्टेट वेयर हाउस गोदाम परिसर में विधानसभावार पंडाल बनाकर भेजे गए प्रस्ताव को राज्य निर्वाचन आयोग ने अनुमति प्रदान कर दी है, जिसके मुताबिक मुरादाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती मंडी समिति के स्टेट वेयर हाउस में बनाए गए सीएच-6 ए और बी हाल में की जाएगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना का कार्य 10 मार्च 2022 को सुबह प्रात: आठ बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मतगणना विधानसभावार अलग-अलग पंडाल में मतगणना का प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को अनुमोदन के लिए भेजा गया था, जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

कांठ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मंडी समिति स्टेट वेयर हाउस में बनाए गए मतगणना पंडाल हाल नंबर सीएच-1 ए व सीएच-1बी में, ठाकुरद्वारा की मतगणना हॉल नंबर सीएच-2 ए व सीएच-2बी में, मुरादाबाद ग्रामीण की मतगणना हॉल नंबर सीएच-5 ए एवं सीएच-5बी में, मुरादाबाद नगर क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर सीएच-6 ए एवं सीएच-6बी में, कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना हॉल संख्या सीएच-3ए एवं सीएच-3बी में तथा बिलारी विधान सभा क्षेत्र की मतगणना हॉल संख्या सीएच-4 ए एवं सीएच-4बी में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed