{"_id":"61bd7f0461aa20451603943b","slug":"cotton-machine-wrapped-cloth-in-amroha-businessman-dies-due-to-broken-neck","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: रुई की मशीन में लिपटी चादर, गर्दन टूटने से कारोबारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: रुई की मशीन में लिपटी चादर, गर्दन टूटने से कारोबारी की मौत
Sat, 18 Dec 2021 11:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा जिले में कारखाने में काम करते समय रुई की मशीन में चादर लिपटने के बाद गर्दन टूटने से कारोबारी की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर की है। यहां पर असलम बिजनौरी का परिवार रहता है। पत्नी के अलावा उनके परिवार में तीन बेटे हैं। तीनों भाई पिता के साथ कॉटन वेस्ट का कारोबार करते हैं। मोहल्ले में ही उनका रुई का कारखाना है।
बड़े बेटे फरमान (24) की दो साल पहले शादी हुई थी, उस पर एक बेटा भी है। शुक्रवार की रात करीब 8 बजे फरमान मजदूरों के साथ कारखाने में काम कर रहा था। उसके गले में चादर पड़ी हुई थी। तभी अचानक रुई की मशीन की पुली में चादर लिपटने से उनकी गर्दन में फंदा लग गया।
विज्ञापन
मौके पर ही गर्दन टूटने के कारण वह लहूलुहान हो गया। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन परिजन फरमान को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शनिवार की सुबह परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने घटना संज्ञान में होने से इनकार किया है।