फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona virus suspect patient died in moradabad private hospital before reports come

मुरादाबाद में कोरोना संदिग्ध की मौत, मंगलवार को लिया गया था सैंपल, रिपोर्ट आने से पहले ही तोड़ा दम

Wed, 01 Apr 2020 11:47 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Apr 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Corona virus suspect patient died in moradabad private hospital before reports come
कोरोना संदिग्ध ने तोड़ा दम - फोटो : रॉयटर्स एजेंसी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध ने दम तोड़ दिया। युवक दो दिन से निजी अस्पताल में भर्ती था और मंगलवार दोपहर कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। अभी उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


युवक की मौत के बाद उसके शव को पूरी तरह बंद(रैप) कर के रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों को शव सौंपा जाएगा। 32 वर्षीय मृतक पेशे से ड्राइवर था। तबीयत खराब होने के कारण वह दो दिन तक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा।
विज्ञापन


सोमवार को कोरोना की आशंका में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। युवक को मधुमेह की शिकायत थी और उसका शुगर लेवल बहुत ज्यादा था। मरीज सोमवार देर शाम शहर के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी और वह किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में भी नहीं आया था। लिहाजा अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे सामान्य मरीज के तौर पर ही भर्ती कर लिया था। युवक का इलाज करने वाले चिकित्सक का कहना है कि युवक की डायबिटीज 600 से अधिक थी। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। 

माना गया कि डायबिटीज की वजह से ही उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मरीज का टोटल ल्यूकोसाइट काउंट-डिफरेंसियल ल्यूकोसाइट काउंट (डीएलसी-टीएलसी) रेट भी नहीं गिरा था जो कोरोना संक्रमण में सामान्यतः तेजी से गिरता है, इसलिए मरीज को भर्ती करके उसका इलाज शुरू कर दिया गया था। 

डॉक्टर का कहना है कि मंगलवार सुबह तक युवक की डायबिटीज भी नियंत्रण में आ गई थी, लेकिन फिर अचानक उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने लगी। जबकि डायबिटीज नियंत्रण में आने के बाद सांस फूलने का कोई दूसरा मेडिकल कारण नहीं था। 

स्थिति बिगड़ती देख भर्ती करने के 10 घंटे के अंदर ही उसे वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा था। बिना किसी ज्ञात मेडिकल कारण के मरीज को सांस लेने में आई अप्रत्याशित दिक्कत से डॉक्टरों को उसके कोरोना संक्रमित होने की आशंका हुई और उन्होंने इसकी सूचना कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी को दी। 

इसके बाद जिला अस्पताल से गई टीम ने मंगलवार को मरीज का कोरोना सैंपल लिया था। इसे जांच के लिए भेजा गया है। मरीज को तुरंत आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed