{"_id":"5f0f653f8ebc3e74a90b6f93","slug":"corona-virus-infected-4-ddeath-52-new-cases-moradabad-news-mbd3559355169","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 नए पॉजिटिव का टूटा रिकार्ड, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 नए पॉजिटिव का टूटा रिकार्ड, दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को कोरोना के 52 नए पॉजिटिव मरीजों का रिकार्ड बना है। इनमें कोरोना पुलिस सेल का इंस्पेक्टर, मूंढापांडे थाने का एक कांस्टेबल और रेलवे का लोको पायलट समेत दंपती एवं परिवारों के सदस्य संक्रमित आए हैं। दो महिलाओं समेत चार मरीजों की मौत भी हो गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस की मौजूदगी में शवों को परिवारजनों को सौंप दिया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 854 और मृतकों की संख्या 35 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को केजीएमयू से 705 लोगों की सैंपल रिपोर्ट जारी हुई। इनमें 641 निगेटिव और 59 पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव में 50 नए मरीज हैं, जबकि नौ फालोअप सैंपल हैं। पांच सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। निजी लैब से भी दो पॉजिटिव मरीज आए हैं और दोनों की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि कुमार कुंज कोतवाली क्षेत्र निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला सिद्ध अस्पताल में पिछले दस दिनों से भर्ती थीं। उनको सांस लेने में परेशानी थी और वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने महिला का निजी लैब से सैंपल कराया। सैंपल पॉजिटिव आने पर महिला को टीएमयू रेफर किया गया, बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। महिला के बेटे की टाउन हाल में कपड़े की दुकान है। निजी लैब से संक्रमित आए 48 साल के अधेड़ की भी मौत हो गई। चौमुखा पुल के पास रहने वाले अधेड़ को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर एशियन विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने अधेड़ का सैंपल कराया। बुधवार सुबह अधेड़ की मौत हो गई, जबकि सैंपल रिपोर्ट शाम को आई।
सीएमओ ने बताया कि केजीएमयू से आए नए संक्रमित मरीजों में पुलिस कोरोना सेल का 57 वर्षीय इंस्पेक्टर, मूंढापांडे थाने में तैनात 22 वर्षीय कांस्टेबल भी पॉजिटिव आया है। प्रकाश नगर निवासी 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित आया है। युवक की ताड़ीखाने में सीसी टीवी कैमरे की दुकान है। युवक को खांसी और बुखार की शिकायत के बाद सैंपल कराया था। प्रकाश नगर निवासी 30 वर्षीय लोको पायलट भी संक्रमित आया है। लोको पायलट को खांसी और गले में दर्द की शिकायत थी। लाजपत नगर निवासी 40 वर्षीय युवक और उसकी 37 साल की पत्नी भी पॉजिटिव है। युवक का पीतल का काम है।
विज्ञापन
पाकबड़ा से 55 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय बहू, 27 वर्षीय बेटा, 15 वर्षीय पोता और 12 वर्षीय पोती के अलावा 29 और 23 वर्षीय पड़ोसी पॉजिटिव आए हैं। बंगला गांव निवासी 50 वर्षीय अधेड़, 32 वर्षीय बहू और 22 साल की बेटी संक्रमित आई है। दीनदयाल नगर निवासी 61 वर्षीय बुुजुर्ग और 52 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा गांधी नगर, जिगर कालोनी, कंजरी सराय, कांशीराम नगर, मानपुर, दीवान शुगर मिल कर्मी संक्रमित आया है।