फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona vaccine comes today in moradabad

इंतजार खत्म, आज आएगी कोरोना वैक्सीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine comes today in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में वैक्सीन का इंतजार खत्म होने वाला है। आज (गुरुवार) कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। बरेली रीजनल स्टोर से 2200 यूनिट कोरोना वैक्सीन मुरादाबाद पहुंचेगी। गुरुवार सुबह वैक्सीन लेने के लिए सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ बरेली रवाना होंगे। शनिवार को जिले के नौ अस्पतालों में हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल को दस महीने से अधिक समय गुजर चुका है। संक्रमण के उतार चढ़ाव के बीच पॉजिटिव केसों का मिलना अभी जारी है। जिले में बुधवार तक 11792 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस जानलेवा संक्रमण से बचाव के लिए हर किसी की नजर कोरोना वैक्सीन पर है। संक्रमण काल में अब वैक्सीन तैयार कर ली गई है। गुरुवार को वैक्सीन मुरादाबाद पहुंच भी जाएगी। ये वैक्सीन बरेली रीजनल स्टोर से मंगाई जाएगी। इस संबंध में बरेली रीजनल स्टोर की ओर से पत्र जारी कर वैक्सीन लेने के लिए गुरुवार को बुलाया गया है। पहले चरण में टीकाकरण के लिए 2200 वैक्सीन मिलेगी। जिसे 16 जनवरी को जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में 900 हेल्थ केयर वर्करों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- गुरुवार को कोरोना वैक्सीन मुरादाबाद पहुंच जाएगी। वैक्सीन बरेली रीजनल स्टोर से मंगाई जाएगी। इसके लिए सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी और पुलिस कर्मी वैक्सीन वैन के साथ बरेली जाएंगे। सोलह जनवरी को वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed