{"_id":"5ee530fb8ebc3e42e57b66bc","slug":"corona-spread-double-rate-in-moradabad-city-news-mbd3524108163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून माह में दोगुनी पहुंची कोरोना संक्रमण की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून माह में दोगुनी पहुंची कोरोना संक्रमण की रफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की दर देश एवं प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। मुरादाबाद में भी संक्रमण की रफ्तार जून माह में दोगुनी के करीब पहुंच गई है। नए मरीजों के नए-नए इलाकों से आने से खतरा अधिक हो गया है। संक्रमितों की मृत्यु दर भी प्रदेश की तुलना में मुरादाबाद में बढ़ गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद कोरोना को मजाक में लेने वालों को अब डरने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी करने वाले अब भी नहीं संभले तो हालात भयावक हो सकते हैं।
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। लॉकडाउन खुलने के बाद से संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के साथ नए इलाकों तक संक्रमण पहुंचा है। मुरादाबाद में पहला कोरोना केस 19 मार्च को सामने आया था। फ्रांस से लौटी मूंढापांडे की युवती पॉजिटिव मिली थी। 19 मार्च से 27 अप्रैल तक 39 दिनो में जिले में संक्रमितों की संख्या 100 पहुंच गई थी। 27 अप्रैल से 27 मई तक जिले में कोरोना मरीज बढ़कर 200 पहुंच गए। मई माह में लॉकडाउन और प्रशासन की सख्ती से संक्रमण की दर में कमी आई थी। 30 दिनों में मात्र 100 मरीज बढ़े थे। लेकिन जून में संक्रमण की रफ्तार ने उछाल मारी है।
27 मई से 13 जून तक मात्र 17 दिनों में 94 नए संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। अभी जून माह के 17 दिन बाकी हैं। जून माह में संक्रमण की दर दोगुनी के करीब पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ गई है। इससे बड़ी चिंता नए मरीजों के नए इलाकों से आना है। संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है और न ही परिवार और नजदीकी पहले से कोई संक्रमित है। बाजारों और सरकारी दफ्तरों के खुलने के बाद से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में हॉटस्पॉट बढ़कर 28 पहुंच गए हैं। मई माह में हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या मात्र 12 थी।
विज्ञापन
मुरादाबाद में संक्रमित 14 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद रिकवरी नहीं कर पाए और दम तोड़ गए। जिले में मृत्यु दर 4.76 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में मृत्यु दर 2.89 फीसदी और देश में 2.86 फीसदी है। मुरादाबाद में प्रदेश और देश से अधिक मृत्यु दर और संक्रमण की रफ्तार बढ़ना खतरे की घंटी है। संक्रमण से बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने की आदत डालनी जरूरी है। इससे से संक्रमण से बचा जा सकता है।