{"_id":"5edfed168ebc3e431c2357e4","slug":"corona-positive-city-news-mbd351965827","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ की पत्नी और मंडी आढ़ती आया कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ की पत्नी और मंडी आढ़ती आया कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी और मझोला मंडी के थोक आढ़ती कोरोना पॉजिटिव आए हैं। दोनों मरीजों को टीएमयू में भर्ती कर दिया है। जिले में संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 275 हो गई हैं।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को सात जून को भेजे गए 178 लोगों की सैंपलों की केजीएमयू से रिपोर्ट जारी हुई। इनमें दो नए पॉजिटिव और दो रिपीट सैंपल पॉजिटिव आए हैं। 174 निगेटिव हैं। नए मरीजों में कमला नगर निवासी 50 साल का आढ़ती है। मझोला थोक मंडी में उसकी फलों की दुकान है। बुखार, खांसी और सिर में दर्द की शिकायत होने पर सात जून को कॉसमॉस अस्पताल से उसका सैंपल कराया गया। सैंपल पॉजिटिव आने के बाद परिवार के 12 लोगों के सैंपल कराए गए हैं।
गौर ग्रेसियस निवासी भोजपुर के ग्राम विकास अधिकारी की 38 साल की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। पत्नी गृहणी है। ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी की सांस लेने में परेशानी हो रही थी। टीएमयू में इलाज के दौरान सात जून को उसका सैंपल कराया गया था। पॉजिटिव आने के बाद ग्राम विकास अधिकारी का भी सैंपल कराया गया है। ग्राम विकास अधिकारी ने खुद को भी कोरोना आशंकित बताया।