फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona negative report mandatory for people going to West Bengal, passenger upset

पश्चिम बंगाल जाने वालों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, यात्री परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corona negative report mandatory for people going to West Bengal, passenger upset
मुरादाबाद। पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश अनुसार वहां जाने वाले यात्रियों को कोरोना निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर जाना अनिवार्य है। इस निर्णय के बाद बंगाल की ओर लौट रहे प्रवासी परेशान हैं। कई यात्रियों को अपने ट्रेनों के टिकट भी रद्द कराने पड़े हैं। अब कोरोना जांच कराने के बाद जब निगेटिव रिपोर्ट आ जाएगी तब ही वे सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बंगाल जाने वाले यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते देखा जा सकता है। हाल ही में पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में होने वाले प्रत्येक यात्री के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य किया है। इससे कई यात्री परेशान है और उन्हें अपने टिकट रद्द कराने पड़े हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर मौजूद मोहम्मद वाजिद, फुरसत अली, नन्हे खां, जावेद खां, वारिस, हैदर आदि ने बताया कि उन्होंने सोमवार को बंगाल जाने के लिए योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराया था। जब यह पता चला कि बंगाल जाने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है तो टिकट रद्द कराने आए हैं। अब वे सभी पहले अपनी जांच कराएंगे इसके बाद सभी की रिपोर्ट आ जाएगी तब बंगाल जाने के लिए दोबारा आरक्षण कराएंगे। यात्रियों का कहना था कि गए बिजनौर में एक ब्रेड फैक्टरी में काम करते हैं और लॉकडाउन के कारण अपने घर लौटना चाहते हैं। यदि कोरोना जांच अनिवार्य न होती तो वे सभी सोमवार को बंगाल के लिए रवाना हो जाते। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि बंगाल में प्रवेश करने वाले सभी यात्रियों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके लिए ट्रेनों में रैंडम चेकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed