{"_id":"610c53708ebc3eb80a770e40","slug":"corona-infection-confirmed-in-two-real-brothers-city-news-mbd398200272","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जनपद में कुछ दिन राहत के बाद फिर संक्रमण के केस मिले हैं। गुरुवार को दो सगे भाइयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सीएमओ के अनुसार दोनों मरीजों को घर में ही आईसोलेट कर दिया गया है।
हनुमान नगर निवासी 16 वर्षीय किशोर को बुधवार से बुखार आ रहा था। परिजनों ने बताया कि दवाई दिलवाने के बाद उसे गुरुवार सुबह फिर बुखार आ गया। चिकित्सक की सलाह पर किशोर की कोरोना संक्रमण की एंटीजन जांच करवाई थी, जिसमें उसे संक्रमण होने की पुष्टि हुई। परिवार में किशोर सहित पांच सदस्य हैं। इसके बाद सभी परिजनों की एंटीजन जांच हुई, जिसमें उसके 14 वर्षीय छोटे भाई की भी कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शेष तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों संक्रमित किशोरों को मिलाकर अब जनपद में सक्रिय केसों की संख्या चार हो गई है। इससे पहले मुरादाबाद जनपद में चार सक्रिय केस 20 जुलाई को थे। धीरे-धीरे संक्रमण पर नियंत्रण होता गया और करीब 16 महीने बाद 31 जुलाई को मुरादाबाद कोरोना मुक्त हो गया। हालांकि यह स्थिति लंबे समय तक कायम नहीं रह सकी और तीन अगस्त को दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चार अगस्त को मुरादाबाद में संक्रमण का नया कोई भी केस नहीं मिला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग का कहना है कि कोरोना संक्रमण से खुद को और लोगों को बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए लोग आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद हाथों को सैनिटाइज करते रहें और दो गज की दूरी का पालन करें।