{"_id":"61f43b1f6874a079c01d4881","slug":"corona-infected-youth-dies-172-infected-found-moradabad-news-mbd41728476","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित युवक की मौत, 172 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित युवक की मौत, 172 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण ने एक और जान ले ली। टीएमयू अस्पताल में इलाज के दौरान कुंदरकी के युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं करीब तीन दिन पॉजिटिव केसों में कमी के बाद शुक्रवार को वृद्धि हो गई। 172 संक्रमित मरीज मिले। संक्रमितों में बिलारी सीएचसी के डॉक्टर भी शामिल हैं।
कुंदरकी निवासी 33 युवक को कुछ दिन पहले बुखार और खराश की शिकायत हुई थी। जांच में युवक कोरोना संक्रमित मिला। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे टीएमयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक को वेंटिलेटर में रख गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इस लहर में संक्रमण से अब 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 172 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें बिलारी सीएचसी के डॉक्टर, जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मी, सीएमओ आफिस का कर्मचारी शामिल है। वहीं पुलिस अकादमी, नौवीं पीएसी में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा पीतलनगरी में चार, कटघर क्षेत्र में नौ और कुंदरकी में 21 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। क्वारंटीन की अवधि पूरी होने पर 219 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 953 हो गई है।