फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona infected two more women died

कोरोना संक्रमित दो और महिलाओं की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Corona infected two more women died
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे दिन भी मौत का सिलसिला जारी रहा। रविवार रात कोरोना संक्रमित दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं का टीएमयू अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिनों में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अमरोहा गेट निवासी 50 वर्षीय महिला को बुखार व खांसी की शिकायत हुई थी। कोविड टेस्ट में वह पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिनों तक इलाज चला। सेहत में सुधार नहीं होने पर परिजन 17 जनवरी को महिला को टीएमयू अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया। महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। रविवार रात महिला की मौत हो गई। वहीं पाकबड़ा के गिन्नौर दीमाफी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला जांच में संक्रमित पाई गई थीं। 21 जनवरी को परिजनों ने महिला को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को आईसीयू में रखा गया था। रविवार रात इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शनिवार रात से रविवार सुबह तक दस घंटे में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। इस लहर में अभी तक संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed