फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona increas again in many states be alert

मौसम की नमी, आपकी कमी, कोरोना को दे सकती है नई जमीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:04 AM IST
विज्ञापन
corona increas again in many states be alert
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाती महिला। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन तापमान के उतार चढ़ाव के बीच मौसम में बढ़ती नमी (आर्द्रता) और लोगों की लापरवाही कोरोना को फिर से नई जमीं तैयार करने का मौका दे सकती है। क्योंकि बदलते मौसम से बढ़ रही आर्द्रता किसी भी वायरस के पनपने के लिए मुफीद साबित होती है। जिले के 83 फीसदी पॉजिटिव केस आर्द्रता से भरे चार महीने में मिले हैं। आंकड़े और पांच राज्यों में बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या भी इस ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक बदलते मौसम में आर्द्रता बढ़ने लगती है। मौसम में अधिक नमी होती है। इस मौसम में निष्क्रिय वायरस भी सक्रिय हो जाते हैं। लोग संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। इन दिनों मौसम में परिवर्तन का दौर चल रहा है। इसलिए अधिक एहतियात बतरने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिरने से लोग अधिक लापरवाह होने लगे हैं। लोगों के चेहरों से मास्क गायब से हो गए हैं। सैनिटाइजर लगाना तो भूल ही गए हैं। सामाजिक दूरी भी टूट रही है। ऐसे में मौसम की नमी और सामने आ रही लोगों की कमी कोरोना के लिए र्नईं जमीन तैयार करने में मददगार साबित हो सकती है। फिलहाल महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बिगड़ते हालात को देखते हुए अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

- सर्दियों में आर्द्रता कम हो जाती है। सभी वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसे ही अधिक गर्मी होने पर भी होता है। अब सर्दी जा रही और गर्मी आ रही है। न तो अधिक गर्मी होगी और न तो अधिक सर्दी। इस मौसम में आर्द्रता बढ़ जाती है। इसलिए वायरस अधिक सक्रिय हो जाते हैं। समुद्र तटीय इलाकों में ऐसा ही मौसम होता है, इन इलाकों में ही कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसलिए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. प्रवीण शाह, आईसीयू इंचार्ज, कोविड अस्पताल
आर्द्रता बढ़ने वाले चार महीने में मिले 83 फीसदी पॉजिटिव केस
मुरादाबाद। जिले में 21 फरवरी तक 11889 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें 83 फीसदी मरीज चार महीनों में मिले हैं। ये महीने जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्तूबर हैं। डाक्टरों के मुताबिक इन महीने में मौसम में आर्द्रता (नमी) अधिक होती है। वायरस अधिक सक्रिय रहते हैं। इन चार महीनों में 9889 लोग संक्रमित पाए गए।
बाहर से घर आने पर ये न करें
- दरवाजे की कुंडी न छूएं
- पैर से गेट खोलें
- परिवार में किसी को न छूएं
- जूते मोजे बाहर निकालें
- कपड़े भी बाहर निकालें
- हाथ पैर, मुंह धोकर सदस्यों के बीच पहुंचें
घर से बाहर रहने पर ये जरूर करें
- किसी से हाथ नहीं मिलाएं
- किसी अंजान चीज को नहीं छूएं
- हाथ सैनिटाइज करते रहें
- मास्क और गलब्स का इस्तेमाल करें
- बाथरूम में टोटी छूने से पहले हाथ सैनिटाइज करें
एक नजर महीनेवार जिले के आंकड़ों पर
महीना--सैंपल--पॉजिटिव
मार्च----34-----01
अप्रैल---1675---116
मई-----4911---144
जून-----7439---254
जुलाई---34265--1533
अगस्त---64889--3226
सितंबर---88064--3297
अक्तूबर--100634--1833
नवंबर---93555---551
दिसंबर---97452---752
जनवरी---85148---203
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed