{"_id":"5edfedcb8ebc3e42c13f8fcb","slug":"corona-city-news-mbd3519660130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी वीडीओ की पॉजिटिव, कालोनी वालों ने बाई का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी वीडीओ की पॉजिटिव, कालोनी वालों ने बाई का किया बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। खुद को सभ्य और पढ़ालिखा समझने वाले कोरोना काल में मानवीय हदें तोड़ते नजर आ रहे हैं। पॉश कालोनी गौर ग्रेसियस के लोगों ने भी वीडीओ की पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घरों में चूल्हा-चौका और झाड़ू पोंछा करने वाली घरेलू सहायिका का बहिष्कार कर दिया। इंट्री बंद करने के साथ उसे धमकाया और कोरोना फैलाने का आरोप तक लगा दिया।
वीडीओ की पत्नी गृहणी है। उनके घर में मोरा की मिलक की एक महिला घरेलू कामकाज करने आती है। महिला कालोनी के दूसरे घरों में भी कामकाज करने जाती है। मंगलवार को वीडीओ की पत्नी के पॉजिटिव आने का गुस्सा कालोनी के लोगों ने इस घरेलू सहायिका पर उतार दिया। उसकी कालोनी में इंट्री बंद करवा दी। इस महिला का आरोप है कि जब उसने मंगलवार तक के काम का हिसाब मांगा तो उल्टा पुलिस की धौंस दिखाकर धमकाया और आरोप लगाया कि उसने ही कोरोना फैलाया है। वीडीओ ने कालोनी के लोगों को समझाने का प्रयास भी किया। कहा कि घरेलू सहायिका स्वस्थ्य है। उसे खुद के संक्रमित होने की आशंका है। लेकिन किसी ने नहीं सुनी। यदि इतना ही गंभीरता थी तो इस महिला का भी सैंपल करा दिया जाता पर किसी ने ऐसा नहीं किया।
संवेदनशील इलाके में रहते हैं वीडीओ के माता-पिता
वीडीओ ने बताया कि उसके माता-पिता और भाई हरथला पैतृक मकान में रहते हैं। हरथला एवं आसपास क्षेत्र में पिछले महीने कई कोरोना संक्रमित आ चुके हैं। इस लिहाज से हरथला संवेदनशील है। वीडीओ का अपने परिवार के साथ आनाजाना था।