{"_id":"5e98bf968ebc3e72c16a9c1f","slug":"corona-city-news-mbd346335747","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबपुरा के 40 और पत्थरबाजों के चेहरे बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबपुरा के 40 और पत्थरबाजों के चेहरे बेनकाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित पीतल कारोबारी की मौत के बाद उसके परिजनों एवं संपर्क के अन्य लोगों को क्वारंटीन करने के लिए पहुंची पुलिस व मेडिकल टीम पर पत्थरबाजी करने वाले 40 और चेहरे बेनकाब हो चुके हैं। इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और पब्लिक द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो से पुलिस इनकी शिनाख्त कर ली है। इनकी तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे हैं। लेकिन यह सभी घर छोड़कर फरार हैं। उधर मास्टर माइंड के बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
नवाबपुरा में हाजी मस्जिद के पास जहां मेडिकल और पुलिस टीम पर पथराव हुआ था उस पूरे इलाके के घरों में सिर्फ महिलाएं ही मौजूद हैं। पुलिस कार्रवाई के खौफ से नवाबपुरा क्षेत्र के ज्यादातर पुरुष जंगल के रास्ते पैदल ही गांव देहात में जा छुपे हैं। इस बीच डीएम और एसएसपी ने कहा है कि मास्टरमाइंड को दबोचने के बाद इन सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल टीम पर पथराव करने वाले हर एक हमलावर को एनएसए की कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। लेकिन फिलहाल घटना के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी का इंतजार है। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि बुधवार को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए सभी 17 आरोपी गुरुवार को जेल भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही 40 अन्य हमलावरों की भी शिनाख्त कर ली गई है। उनमें कई महिलाएं भी हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को बड़े पैमाने पर वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ मिले हैं जिनसे पत्थरबाजों के चेहरे पूरी तरह साफ हो गए हैं। घटना के मास्टरमाइंड के बारे में भी पुलिस को काफी हद तक अहम सुराग मिल चुके हैं।
घटना में शामिल बाकी हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। उधर पुलिस की शक्ति बढ़ने के बाद नवाबपुरा क्षेत्र में घरों पर सिर्फ महिलाएं, बच्चे और कुछ बुजुर्ग ही रह गए हैं। क्षेत्र में रहने वाले ज्यादातर युवा घरों से गायब हैं। पुलिस का अनुमान है कि गलियों से होते हुए यह लोग रामगंगा पार करके पैदल ही जंगल के रास्ते कहीं गांव देहातों में जा कर छुपे हैं।सभी हमलावरों के खिलाफ एनएसए का प्रस्ताव तैयार करके भेजा जाएगा।