{"_id":"5e8e28588ebc3e71195f95dc","slug":"corona-city-news-mbd3456049136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्षण कोई नहीं फिर भी जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्षण कोई नहीं फिर भी जमातियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप
विज्ञापन
मुरादाबाद। जरूरी नहीं है कि जिस व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार नहीं है वह कोरोना संक्रमित नहीं होगा। रामपुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांच जमाती इसका ताजा उदाहरण हैं कि हरेक कोरोना संक्रमित में लक्षण उभरें, यह जरूरी नहीं। जिन पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है उनमें से किसी में भी कोरोना वायरस संक्रमण में लक्षण नहीं हैं। इनमें से किसी को भी खांसी, जुकाम, बुखार या फिर कोरोना वायरस संक्रमण का कोई दूसरा लक्षण नहीं है। कोरोना के कुछ मरीजों में यह बात सामने आई है कि लक्षण उभरे बगैर भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है।
ताजा मामले से पुलिस प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है। अभी तक सिर्फ उन्हीं लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा था जिनके अंदर कोरोना के सामान्य लक्षण उभर रहे थे, या तो वह किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे या फिर विदेश यात्रा से लौटे थे। लेकिन रामपुर के जमातियों के प्रकरण ने स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने माना कि रामपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले उत्तराखंड के पांच जमातियों में कोरोना वायरस संक्रमण के सामान्य लक्षण नहीं हैं। उन्होेंने कहा कि तब्दलीगी जमात के मामले में सरकार का स्पष्ट आदेश है कि लक्षण दिखें या नहीं दिखें फिर भी तब्लीगी जमात से जुड़े हरेक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराया जाना है। डीएम ने कहा कि लोग हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। यह हरगिज न सोचें कि किसी व्यक्ति को खांसी बुखार या जुकाम नहीं है तो सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा लांघी जा सकती है।